बाड़मेर :बेमौसम हुई बारिश से जिले में रबी की फसलों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। करीब दो दिन बाद अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी जिला कलेक्टरों को रबी फसलों में हुए खराबे के नुकसान का आंकलन कर गिरदावरी करने के आदेश दिए है। इसके लिए अब तहसीलदारों ने सभी पटवारियों से उनके अधीन पटवार हल्कों बारिश, ओलावृष्टि से हुए नुकसान की सूचना मांगी हैगौरतलब है कि 19 मार्च की रात 2 बजे भीषण आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई थी इससे ईसगोल, जीरा सहित अन्य फसलों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। कई किसानों की फसल तो पूरी तरह से नष्ट हो गई, इससे वो कर्जदार हो गए हैमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रदेश के विभिन्न अंचलों में हुई अतिवृष्टि से अन्नदाताओं को हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल प्रभाव से सर्वेक्षण कर यथाशीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है, ताकि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई हो सके इसके बाद अब तहसीलदारों ने पटवारियों को गिरदावरी के निर्देश दिए है। बाड़मेर तहसील में बेमौसम बारिश से सर्वाधिक नुकसान हुआ हैडूगेरो का तला पंचायत समिति क्षेत्र के हाथीतला आरआई क्षेत्र में हाथीतला, डूगेरो का तला, कगाऊ, सनावड़ा, मूढ़ों का तला, जाखड़ों की ढाणी, रामदेरिया, गरल सहित कई गांवों में 18-19 मार्च की रात को आई तूफानी बारिश से रबी को जबरदस्त नुकसान हुआ। इसके बाद दैनिक भास्कर बर्बादी के मंजर में डूबे किसानों के दर्द को जाना था और खबर प्रकाशित की थी इसके बाद शनिवार को बाड़मेर एसडीएम यशार्थ शर्मा, तहसीलदार हुक्मीचंद सहित आरआई, पटवारी मौजूद रहेहाथीतला के पीड़ित किसान खेराजराम पुत्र उदाराम के खेत में पहुंचे, जहां 7 हेक्टेयर की ईसबगोल की फसल पूरी तरह से खराब हुई नजर आई किसान ने पहली बार ही फसल बुवाई थी और करीब 10 लाख का कर्जा लिया था। नया ट्यूबवैल कर पहली खेती में ही किसान को बारिश ने बर्बाद कर दिया। इस तरह का नुकसान बाड़मेर जिलेभर में हुआ है तहसीलदार हुक्मीचंद ने कहा कि हमने सभी पटवारियों को विशेष गिरदावरी के लिए निर्देशित किया है Post navigation 📰 महंगाई और बेरोज़गारी पर सियासत तेज, बयानबाज़ी से गरमाया माहौल रेगिस्तान में दम तोड़ता जल जीवन मिशन बाड़मेर-बालोतरा के हजारों गांवों में नलों से आ रहा ‘जहरीला’ पानी, 5 साल में सिर्फ 21% काम