local news – Dhurva News

डा.मुकेश जैन को मिला राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय पुरस्कार,उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने किया सम्मानित
राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर मे़ पदस्थापित असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुकेश जैन को सत्र 2024-25 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. मृणाली चौहान ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने सत्र 2024-25 के लिए एन एस एस के उत्कृष्ट कार्यक्रम अधिकारी का राज्य स्तरीय पुरस्कार सहायक आचार्य डॉ. मुकेश जैन को प्रदान किया इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, कॉलेज शिक्षा राजस्थान के संयुक्त निदेशक अकादमिक विजयसिंह जाट, एन एस एस के क्षेत्रीय निदेशक एस पी भटनागर, एन एस एस के राज्य समन्वयक कृष्ण कुमार कुमावत भी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. मृणाली चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि एनएसएस स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश जैन के निर्देशन में ने सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं उल्लेखनीय है कि सत्र 2024-25 के दौरान स्वच्छता अभियान,आरडी परेड, वृक्षारोपण, नशामुक्ति अभियान, मतदाता एवं उपभोक्ता जागरूकता, लैंगिक संवेदनशीलता, फायर सेफ्टी, आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर कार्यशालाओं, नाट्य प्रशिक्षण शिविरों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय समुदाय में भी व्यापक सामाजिक चेतना का संचार किया। साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया कार्यक्रम अधिकारी वीरसिंह भाटी के अनुसार डॉ. मुकेश जैन को एन एस एस गतिविधियों के समयबद्ध कार्य निष्पादन, गतिविधियों के सफल संचालन एवं उपलब्धियों के आधार पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के जरिए चुना गया। कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार के अनुसार एनएसएस स्वयंसेवकों ने डॉ. मुकेश जैन के निर्देशन में राष्ट्रीय एकता शिविर, यूथ पार्लियामेंट, यातायात प्रशिक्षण शिविर, नशा मुक्ति कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई पुरस्कार प्राप्ति पर डॉ. मुकेश जैन ने इस सम्मान को एनएसएस स्वयंसेवकों को समर्पित करते हुए कहा कि युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करना ही एनएसएस का मूल उद्देश्य है

सीएम भजनलाल का कलेक्ट्रेट को आदेश:बारिश से खराबे की गिरदावरी होगी, पटवारियों से मांगी सूचना
बाड़मेर :
बेमौसम हुई बारिश से जिले में रबी की फसलों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। करीब दो दिन बाद अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी जिला कलेक्टरों को रबी फसलों में हुए खराबे के नुकसान का आंकलन कर गिरदावरी करने के आदेश दिए है। इसके लिए अब तहसीलदारों ने सभी पटवारियों से उनके अधीन पटवार हल्कों बारिश, ओलावृष्टि से हुए नुकसान की सूचना मांगी है

गौरतलब है कि 19 मार्च की रात 2 बजे भीषण आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई थी इससे ईसगोल, जीरा सहित अन्य फसलों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। कई किसानों की फसल तो पूरी तरह से नष्ट हो गई, इससे वो कर्जदार हो गए है

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रदेश के विभिन्न अंचलों में हुई अतिवृष्टि से अन्नदाताओं को हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल प्रभाव से सर्वेक्षण कर यथाशीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है, ताकि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई हो सके इसके बाद अब तहसीलदारों ने पटवारियों को गिरदावरी के निर्देश दिए है। बाड़मेर तहसील में बेमौसम बारिश से सर्वाधिक नुकसान हुआ है

डूगेरो का तला पंचायत समिति क्षेत्र के हाथीतला आरआई क्षेत्र में हाथीतला, डूगेरो का तला, कगाऊ, सनावड़ा, मूढ़ों का तला, जाखड़ों की ढाणी, रामदेरिया, गरल सहित कई गांवों में 18-19 मार्च की रात को आई तूफानी बारिश से रबी को जबरदस्त नुकसान हुआ। इसके बाद दैनिक भास्कर बर्बादी के मंजर में डूबे किसानों के दर्द को जाना था और खबर प्रकाशित की थी इसके बाद शनिवार को बाड़मेर एसडीएम यशार्थ शर्मा, तहसीलदार हुक्मीचंद सहित आरआई, पटवारी मौजूद रहे

हाथीतला के पीड़ित किसान खेराजराम पुत्र उदाराम के खेत में पहुंचे, जहां 7 हेक्टेयर की ईसबगोल की फसल पूरी तरह से खराब हुई नजर आई किसान ने पहली बार ही फसल बुवाई थी और करीब 10 लाख का कर्जा लिया था। नया ट्यूबवैल कर पहली खेती में ही किसान को बारिश ने बर्बाद कर दिया। इस तरह का नुकसान बाड़मेर जिलेभर में हुआ है तहसीलदार हुक्मीचंद ने कहा कि हमने सभी पटवारियों को विशेष गिरदावरी के लिए निर्देशित किया है