डा.मुकेश जैन को मिला राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय पुरस्कार,उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने किया सम्मानित
राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर मे़ पदस्थापित असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुकेश जैन को सत्र 2024-25 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. मृणाली चौहान ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने सत्र 2024-25 के लिए एन एस एस के उत्कृष्ट कार्यक्रम अधिकारी का राज्य स्तरीय पुरस्कार सहायक आचार्य डॉ. मुकेश जैन को प्रदान किया इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, कॉलेज शिक्षा राजस्थान के संयुक्त निदेशक अकादमिक विजयसिंह जाट, एन एस एस के क्षेत्रीय निदेशक एस पी भटनागर, एन एस एस के राज्य समन्वयक कृष्ण कुमार कुमावत भी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. मृणाली चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि एनएसएस स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश जैन के निर्देशन में ने सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं उल्लेखनीय है कि सत्र 2024-25 के दौरान स्वच्छता अभियान,आरडी परेड, वृक्षारोपण, नशामुक्ति अभियान, मतदाता एवं उपभोक्ता जागरूकता, लैंगिक संवेदनशीलता, फायर सेफ्टी, आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर कार्यशालाओं, नाट्य प्रशिक्षण शिविरों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय समुदाय में भी व्यापक सामाजिक चेतना का संचार किया। साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया कार्यक्रम अधिकारी वीरसिंह भाटी के अनुसार डॉ. मुकेश जैन को एन एस एस गतिविधियों के समयबद्ध कार्य निष्पादन, गतिविधियों के सफल संचालन एवं उपलब्धियों के आधार पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के जरिए चुना गया। कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार के अनुसार एनएसएस स्वयंसेवकों ने डॉ. मुकेश जैन के निर्देशन में राष्ट्रीय एकता शिविर, यूथ पार्लियामेंट, यातायात प्रशिक्षण शिविर, नशा मुक्ति कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई पुरस्कार प्राप्ति पर डॉ. मुकेश जैन ने इस सम्मान को एनएसएस स्वयंसेवकों को समर्पित करते हुए कहा कि युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करना ही एनएसएस का मूल उद्देश्य है
4 comments
Great content! Keep up the good work!
Читать оригинальную статью: быстрый займ
wild truck slot game https://wild-trucks-rules.xyz
The masterfully designed wild trucks wild truck how to get free spins boasts powerful trucks, solid bonuses, and thrilling excitement. Simple mechanics, instant payouts, and outstanding winning odds make this spinner a fantastic choice. Gather combinations of Wild symbols, claim bonus rounds, and crown yourself the king of the truckers!